गुजरात चुनाव 2022: मुस्लिम वोट पर अरविंद केजरीवाल की नजर ? 'आप' की तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Nov 2022 9:13 AM

विज्ञापन

**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @AAPGujarat ON SATURDAY, NOV. 5, 2022** Kutch: Delhi CM Arvind Kejriwal during a roadshow for upcoming Gujarat Assembly elections, in Kutch district. (PTI Photo)(PTI11_05_2022_000193B)

Gujarat Election 2022 : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस को वोट देना व्यर्थ है, क्योंकि उसके विधायक बाद में भाजपा में शामिल होते आपको नजर आ जाते हैं. भगवंत मान ने अहमदाबाद के तीन मुस्लिम-बहुल इलाकों में रोड शो किया जहां खासी भीड़ नजर आयी.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चली है. सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहीं हैं और चुनावी मैदान में वोटरों को रिझाने में लगी हुईं हैं. इस क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम और अंजार में ‘तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व किया. इसके इतर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अहमदाबाद के तीन मुस्लिम-बहुल इलाकों में रोड शो किया जहां खासी भीड़ नजर आयी.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गांधीधाम और अंजार में कहा कि आपने भारतीय जनता पार्टी को 27 साल लगातार देने का काम किया है. हमें पांच साल दीजिए. दोनों स्थानों पर तिरंगा यात्रा के दौरान भीड़ नजर अयी. गांधीधाम में केजरीवाल ने कहा कि यदि हम सत्ता में आए तो हम आपके बिजली बिल का भुगतान करेंगे, हम आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल बनाएंगे, हम अच्छे अस्पताल बनाएंगे, जिसमें आपको मुफ्त इलाज दिया जाएगा.

मुस्लिम इलाकों पर ‘आप’ की नजर

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि कांग्रेस को वोट देना व्यर्थ है, क्योंकि उसके विधायक बाद में भाजपा में शामिल होते आपको नजर आ जाते हैं. वहीं भगवंत मान के रोड शो अहमदाबाद शहर के मुस्लिम-बहुल जमालपुर, दानिलिंबडा और असरवा में आयोजित किये गये, जहां उन्होंने मुफ्त बिजली के अलावा मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य के वादे भी किये. यहां चर्चा कर दें कि ‘आप’ ने विधानसभा चुनावों के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी 10वीं सूची भी जारी की, जिसमें कुल सीटों की संख्या 139 हो गयी.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात से सोनिया और राहुल ने क्यों बनाई दूरी? क्या कांग्रेस ने स्वीकार कर ली हार!
पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव

यहां चर्चा कर दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है जबकि शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. आठ दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी. इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी ताल ठोक रही है. आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पहले ही कह चुके है कि उनकी पार्टी गुजरात के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola