Video : पहाड़ी इलाकों में सेना की गाड़ी, मुठभेड़ के बाद कुछ यूं आतंकियों को खोज रहे हैं जवान

Video : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद सेना अलर्ट मोड पर है. सर्च ऑपरेशन का वीडियो सामने आया है.
Video : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के कामध नाला जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा है. एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई थी. सुरक्षाबल इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं. सर्च ऑपरेशन का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में सेना की गाड़ियां नजर आ रहीं हैं. आप भी देखें ये वीडियो.
#WATCH | Jammu and Kashmir: A major combing and search operation is underway after an encounter broke out between the security forces and terrorists in the forest of Kamadh Nullah, Kathua. An exchange of fire had taken place yesterday between the J&K Police and terrorists.… pic.twitter.com/8JjRGzLEt2
— ANI (@ANI) January 8, 2026
राजौरी में संदिग्ध आईईडी बरामद
जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद हुआ जिसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि थानामंडी में डोरी माल के कल्लर वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने बुधवार को संयुक्त अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध सामग्री मिली, जिसकी सुरक्षा बलों ने गहन जांच की. लगभग चार किलोग्राम वजन की इस संदिग्ध सामग्री की पहचान आईईडी के रूप में की गई.
यह भी पढ़ें : Jammu Kashmir: कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ 9 दिनों से अभियान जारी, 2 जवान शहीद, एक आतंकी ढेर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए