Anurag vs Rahul: 'एक्सीडेंटल हिंदू का महाभारत ज्ञान भी एक्सीडेंटल ही है', अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर कसा तंज
Anurag Thakur dig Rahul Gandhi
Anurag vs Rahul: लोकसभा में मंगलवार को बजट पर चर्चा के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर के बीच तीखी नोंक-झोंक भी हुई. इस दौरान बीजेपी सांसद ने नेता प्रतिपक्ष पर कई तंज कसे.
Anurag vs Rahul: बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए मंलवार को अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में राहुल गांधी पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, राहुल गांधी को ‘रील का नेता’ नहीं बनना चाहिए और यह समझना चाहिए कि ‘रीयल नेता’ बनने के लिए सच बोलना पड़ता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि जो ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ हैं, उनका महाभारत का ज्ञान भी ‘एक्सीडेंटल’ है.
एलओपी का मतलब लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा नहीं होता
बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें यह पता होना चाहिए कि ‘एलओपी’ (विपक्ष के नेता) का मतलब ‘लीडर ऑफ प्रोपेगैंडा’ (दुष्प्रचार के नेता) नहीं होता है. एक नेता ने ‘कमल’ पर कटाक्ष किया। न जाने क्या दिक्कत है. कमल को बुरा दिखाने का प्रयास किया गया. जनता ने हमें लगातार तीसरी बार सत्ता में बैठाने का काम किया है. कमल भाजपा का चुनाव चिह्न है. ठाकुर ने आरोप लगाया, आप (राहुल) कमल का अपमान नहीं कर रहे हैं, आप भगवान शिव, बुद्ध का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कटाक्ष किया, केवल रील के नेता मत बनिए, रीयल नेता बनने के लिए सच बोलना पड़ता है.
राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान पर भी अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार
राहुल गांधी ने राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान पर भी पलटवार किया. बीजेपी सांसद ने कहा, उस नेता के अलावा और कौन नहीं जानता कि महाभारत में अभिमन्यु का वध 7 महारथियों ने मिलकर किया था. जयद्रथ, दुर्योधन, द्रोणाचार्य, कर्ण, दुशासन, कृपाचार्य और शकुनी. राहुल गांधी पर तंज कसते हुए ठाकुर ने कहा, कांग्रेस सांसद ने महाभारत देखा भी नहीं होगा. शायद अंकल सैम ने लिखकर दिया होगा. जो लोग चक्रव्यूह में फंसाने की बात कर रहे थे, वो कर्ण को ‘करना’ कह रहे थे, कृपाचार्य को ‘कृपचाय’ कह रहे थे.
राहुल गांधी ने चक्रव्यूह पर क्या कहा था
राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हिंदुस्तान को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसाने का आरोप लगाया था और कहा था कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) इस चक्रव्यूह को तोड़ेगा. उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह दावा भी किया था कि इस बजट में चंद पूंजीपतियों के एकाधिकार और लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट करने वाले राजनीतिक एकाधिकार को मबजूती प्रदान की गई है, जबकि युवाओं, किसानों तथा मध्यम वर्ग को नजरअंदाज कर दिया गया है.
Also Read: ‘अनुराग ठाकुर ने मुझे गाली दी, माफी नहीं चाहिए’ लोकसभा में BJP सांसद की किस बात पर भड़के राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर ने चक्रव्यूह के 7 किरदार गिनाये
अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक उपन्यास का हवाला देते हुए कहा कि महाभारत और भारत की तुलना करके क्या लिखा गया है, उसे राहुल गांधी को पढ़ना चाहिए. ठाकुर ने कहा, जिस पार्टी के सर्वेसर्वा आप हैं वही कौरव पार्टी है. उन्होंने दावा किया कि अपने उपन्याय में थरूर ने अपने ही सांसद को ‘धृतराष्ट्र’ बताया है. भाजपा नेता ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि दुशासन और दुर्योधन ने भी कभी आपातकाल नहीं लगाया था. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पहले चक्रव्यूह ने देश का विभाजन कराया, दूसरे चक्रव्यूह ने चीनियों को सौगात दी, तीसरे चक्रव्यूह ने देश में आपातकाल लगाया, चौथे चक्रव्यूह ने ‘बोफोर्स’ घोटाला और सिखों का नरसंहार किया, पांचवें चक्रव्यूह ने सनातन के खिलाफ विमर्श गढ़ा, छठे चक्रव्यूह ने देश की राजनीति, संस्कृति और परंपरा को नुकसान पहुंचाया. ठाकुर ने कहा कि सातवें चक्रव्यूह का नाम वह नहीं लेंगे. उन्होंने कटाक्ष किया, इस उपन्यास के बारे में राहुल जी को पता चलेगा तो कहीं वे थरूर पर कार्रवाई न कर दें. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए ओबीसी का मतलब ‘ओनली फॉर ब्रदर इन लॉ कमीशन’ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










