Video : फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस, 300 फीट नीचे गिरा विमान

Updated:
विज्ञापन

एयर इंडिया विमान की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Video : मंगलवार (4 अगस्त) को एयर इंडिया की एक उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना हवा में तेज अशांति (टर्बुलेंस) के कारण हुई.

विज्ञापन

Video :  एयर इंडिया ने मंगलवार को बताया कि फुकेत से दिल्ली आ रही उसकी फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान तेज झटकों (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा. इस वजह से विमान की ऊंचाई अचानक कुछ समय के लिए बदल गई. अचानक हुए इस बदलाव से कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को मामूली चोटें आईं. एयरलाइन ने बताया कि सभी घायलों को जरूरी मदद दी गई.

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के दौरान 14 लोगों को मामूली चोटें आई हैं. इनमें 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर शामिल हैं.

विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे चला गया

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, पायलट ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे चला गया. माना जा रहा है कि तेज हवा के झटकों (टर्बुलेंस) या हवा के ऊपर-नीचे बहाव के कारण ऐसा हुआ. फ्लाइट ने सुबह 8:25 बजे फुकेत से उड़ान भरी थी और यह सुबह 11:50 बजे दिल्ली पहुंची.

एयर इंडिया ने क्या बताया

एयर इंडिया ने बताया कि विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व क्रू मेंबर सुरक्षित बाहर निकल गए. एयरलाइन के मुताबिक, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. जिन यात्रियों और क्रू सदस्यों को जांच की जरूरत थी, उन्हें एयरपोर्ट की मेडिकल सुविधा में ले जाया गया. 


एयर इंडिया फ्लाइट के यात्री ने बताई आपबीती

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस के बाद एक यात्री ने घटना का अनुभव शेयर किया. यात्री ने बताया कि उड़ान के करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह के समय ज्यादातर लोग सो रहे थे. अचानक विमान तेज झटकों के साथ हिलने लगा और कुछ देर तक ऐसी स्थिति बनी रही. यात्री के मुताबिक, कई लोग घायल हुए और अब वे इस मामले में एयर इंडिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola