Video : एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस का कहर, टूटे पैनल देख सहम गए यात्री

Updated:
विज्ञापन

एयर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस (Photo: X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Video : फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान में यात्रियों ने हवा में खौफनाक पल झेले. तेज टर्बुलेंस के कारण विमान जोरदार झटकों से हिल गया. वीडियो में देखें विमान के अंदर का नजारा.

विज्ञापन

Video : एयर इंडिया की फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मंगलवार (4 अगस्त) को अचानक तेज टर्बुलेंस आ गया. विमान को जोरदार झटके लगे, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में 17 लोग घायल हो गए, जिनमें चार क्रू मेंबर भी शामिल हैं. सीट बेल्ट बांधने की सामान्य चेतावनी इस बार यात्रियों के लिए बेहद अहम साबित हुई. घटना के बाद का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

तेज टर्बुलेंस के दौरान हालात इतने खराब हो गए कि हमेशा शांत रहने वाले केबिन क्रू भी घबरा गए. एक एयर होस्टेस जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जबकि दूसरी बार-बार लाउडस्पीकर पर यात्रियों से "कृपया अपनी सीट बेल्ट तुरंत बांध लें" की अपील करती रही. तब तक विमान के ऊपर बने सामान रखने वाले ओवरहेड लॉकर खुल चुके थे. कई बैग नीचे गिर गए. कई लॉकरों के ढक्कन टूटकर विमान के बीच वाले रास्ते में बिखर गए. कुछ बैग अब भी आधे लटके हुए थे और हर नए तेज झटके के साथ उनके गिरने का खतरा बना हुआ था. 


विमान के अंदर का वायरल वीडियो रिकॉर्ड करने वाली यात्री मिनचेन ने इस सफर को अपनी जिंदगी के "सबसे डरावने दो घंटे" बताया. उन्होंने कहा, "फ्लाइट में सीट बेल्ट का संकेत बंद हो, तब भी हमेशा सीट बेल्ट बांधे रखें. मैंने लोगों को हवा में उछलते, सिर टकराते और घायल होते देखा. कुछ समय के लिए मुझे लगा कि शायद हम सुरक्षित नहीं बच पाएंगे."


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola