महंगी पड़ी उड़ान में देरी, एयर इंडिया को देना होगा जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Dec 2023 6:18 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कहा है कि एयर इंडिया को सभी चार शिकायतकर्ताओं को कुल मिलाकर 1.75 लाख रुपये देने होंगे. इसके अलावा कोर्ट में केस करने में जो लागत आयी है उसके लिए अलग से 25 हजार रुपये देने होंगे.

विज्ञापन

उड़ान में देरी एयर इंडिया के लिए महंगी साबित हो गई, और इसके बदले एयर इंडिया को दो लाख रुपये का मुआवजा देना पड़ेगा. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC, एनसीडीआरसी) ने एयर इंडिया को 2003 की उड़ान में देरी के लिए चार यात्रियों को 2 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है.  उपभोक्ता आयोग ने कहा कि एयरलाइन ने उड़ान में देरी की इसके साथ-साथ अपने कर्तव्य का भी सही तरीके से पालन नहीं किया. आयोग ने कहा कि प्रोटोकॉल के मुताबिक यात्रियों का आतिथ्य, भोजन, रहने का इंतजाम और परिवहन जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में एयर इंडिया विफल रही है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीडीआरसी ने एयर इंडिया के खिलाफ 6 दिसंबर को जारी आदेश में कहा कि एयरलाइन अपने यात्रियों की देखभाल करने के लिए बाध्य है, लेकिन ताजा मामले में जो बात सामने आयी है उसके मुताबिक एयरलाइन की ओर से चूक हुई है. उड़ान में देरी होने के कारण कई यात्री कनेक्टिंग उड़ानें चूक जाते हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है. आयोग ने एयर इंडिया दायित्वों पूरा करने में विफल रहने का दोषी करार देते हुए जुर्माना लगाया है.

कितना देना होगा जुर्माना
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने कहा है कि एयर इंडिया को सभी चार शिकायतकर्ताओं को कुल मिलाकर 1.75 लाख रुपये देने होंगे. इसके अलावा कोर्ट में केस करने में जो लागत आयी है उसके लिए अलग से 25 हजार रुपये देने होंगे. यानी एयर इंडिया यात्रियों को कुल मिलाकर दो लाख रुपये बतौर जुर्माना देगी.

क्या है पूरा मामला
दरअसल 13 दिसंबर 2003 को शिकायतकर्ताओं तिरुवनंतपुरम से चेन्नई फिर चेन्नई से कोलकाता और उसके बाद कोलकाता से डिब्रूगढ़ की यात्रा के लिए चार टिकट खरीदी थी. यात्रियों की शिकायत था कि तिरुवनंतपुरम-चेन्नई उड़ान में देरी हुई. इस कारण शिकायतकर्ताओं की कनेक्टिंग फ्लाइट छूट गई. इसके अलावा यात्रियों ने यह भी शिकायत की थी कि जहां एयरलाइन ने ठहरने की व्यवस्था की थी वहां उन्हें खराब भोजन दिया गया. जिसके बाद पीड़ित यात्रियों ने इसकी शिकायत जिला फोरम में की.

Also Read: राजस्थानः वासुदेव देवनानी होंगे नए स्पीकर, संघ से है गहरा नाता… जानिए कैसा रहा है उनका राजनीतिक सफर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola