ePaper

गुजरात चुनाव:PM की गाड़ी के सामने सोना पड़ा तो सो जाऊंगा, जानिए किस बात को मनवाने के लिए ओवैसी ने ऐसा कहा

Updated at : 21 Nov 2022 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात चुनाव:PM की गाड़ी के सामने सोना पड़ा तो सो जाऊंगा, जानिए किस बात को मनवाने के लिए ओवैसी ने ऐसा कहा

Gujarat Election 2022: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जमालपुर में अपनी पार्टी के उम्मीदवार सबीर काबलीवाला के लिए वोट मांगने के दौरान कहा कि यहां पर फैक्ट्रियां बंद हैं. पांच साल का अरसा इनको मिला है. किस टैक्सटाइल की फैक्ट्री को खोला है, बताओ.

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी लगातार अपने प्रत्याशियों के समर्थन में गुजरात की जनता से वोट मांगने के लिए रैली कर रहे हैं. इसी कड़ी में ओवैसी ने जमालपुर में अपनी पार्टी के उम्मीदवार सबीर काबलीवाला के लिए वोट मांगने के दौरान कहा कि यहां पर फैक्ट्रियां बंद हैं. पांच साल का अरसा इनको मिला है. किस टैक्सटाइल की फैक्ट्री को खोला है, बताओ.

मोदी की गाड़ी के सामने सोना पड़ा तो हम सो जाएंगे: ओवैसी

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओबैसी ने आगे कहा कि जमालपुर की जनता की फैक्ट्रियों को खुलवाने के लिए अगर मुझे और सबीर काबलीवाला को नरेंद्र मोदी की गाड़ी के सामने सोना पड़ा तो हम सो जाएंगे, मगर जमालपुर को इंसाफ दिलाएंगे. ओवैसी का यह बयान अब सुर्खियों में है. बता दें कि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सरकार से जमालपुर में बंद पड़ी फैक्ट्री को खुलवाने की मांग कर रहे हैं.

बिल्किस बानो केस पर ओवैसी ने बीजेपी को घेरा

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि की बिल्किस बानो मामले में दोषियों को संस्कारी कहा जा रहा है. वहीं, मोरबी में 150 लोग मर गए सरकार अभी तक उन पर हाथ नहीं लगाती है. उन्होंने आगे कहा कि एक छोटा रिचार्ज आम आदमी पार्टी है, जो बिल्किस बानो पर कभी नहीं बोलता है.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि विपक्षी पार्टी अपने आपको बेचने और खरीदने में एक्सपर्ट है. कांग्रेस ने हमारे एक उम्मीदवार को 20 लाख में खरीद लिया. ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी को हैदराबाद से लड़ा दो उनकी जमानत मैं जब्त करा दूंगा. कांग्रेस की बर्बादी का यहां से आगाज हो चुका है. कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ओवैसी ने आगे कहा कि राहुल गांधी की पार्टी ने 27 साल तक बीजेपी से मिलकर उनको कामयाब किया है. 2024 में कांग्रेस को सिर्फ 24 सीट आएंगी.

एआईएमआईएम ने अहमदाबाद में 5 उम्मीदवार उतारे

गुजरात में खुद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 17 रैलियां करेंगे. इसके अलावा, पार्टी के वरिष्ठ नेता इम्तियाज जलील, वारिस पठान और हैदराबाद के सात विधायक चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं. जबकि, चुनाव के आखिरी समय में अकबरुद्दीन ओवैसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने गुजरात आएंगे. बता दें कि एआईएमआईएम ने अहमदाबाद में पांच उम्मीदवार उतारे हैं. ओवैसी ने चुनाव में दलित प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है.

Also Read: Gujarat Election 2022: सूरत में बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आदिवासियों की तरक्की नहीं चाहती BJP

विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola