Air India का विमान उड़ान के 5 मिनट बाद ही हो गया क्रैश, देखें हादसे ही भयावह तस्वीरें

Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Jun 2025 5:35 PM

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से ब्रिटेन के गैटविक जा रही उड़ान संख्या एआई 171 का बोइंग 787 विमान टेक ऑफ के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में कई यात्रियों के मारे जाने की खबर है.  विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे.

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 5 मिनट के भीतर ही हादसे का शिकार हो गया. विमान में चालक दल के 10 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.

Ahmedabad plane crash

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) को उड़ान भरने के तुरंत बाद एकदम तेजी से नीचे आते देखा गया और यह अपराह्न करीब दो बजे वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Ahmedabad plane crash

दुर्घटना के तुरंत बाद, इलाके में काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता देखा गया. शहर में उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है.

Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad plane crash

एयर इंडिया के अनुसार अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही उड़ान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे.

Ahmedabad plane crash

दुर्घटना में मारे गए या घायल हुए लोगों का अभी कोई आधिकारिक अनुमान नहीं लगाया जा सका है. ऐसी आशंका है कि मेघाणी नगर के कुछ लोग भी मृतकों में शामिल हो सकते हैं.

Ahmedabad plane crash

सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की तथा उन्हें अहमदाबाद जाकर, दुर्घटना से प्रभावित लोगों को तत्काल यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है.

Ahmedabad plane crash

हादसे के बाद पीएम मोदी ने अमित शाह और उड्डयन मंत्री को अहमदाबाद जाकर तत्काल सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है साथ ही स्थिति के बारे में नियमित रूप से जानकारी देने को भी कहा है.

Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad plane crash

हादसे के बाद आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल बचाव, निकासी और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया है.

Ahmedabad Plane Crash
Ahmedabad plane crash
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola