लापता पद्मश्री वैज्ञानिक डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की रहस्यमय मौत, कावेरी नदी के पास मिली लाश

Published by : Neha Kumari Updated At : 13 May 2025 1:32 PM

विज्ञापन

कृष वैज्ञानिक डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन

Agriculture scientist: पद्मश्री से सम्मानित कृष वैज्ञानिक डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन का शव कावेरी नदी के पास से बरामद किया गया है. 7 मई से ही अय्यप्पन लापता थे, जिसके बाद श्रीरंगपट्टण पुलिस को उनकी लाश नदी के पास मिली. पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है.

विज्ञापन

Agriculture Scientist: भारतीय कृष वैज्ञानिक डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन 7 मई से लापता थे, जिसके बाद 10 मई को श्रीरंगपट्टण स्थित साईं आश्रम के पास कावेरी नदी के पास उनका शव मिला. नदी के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने नदी के पास शव देखा, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की बरामदगी की गई, जिसकी पहचान डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन के रूप में की गई.

डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक रह चुके हैं. इनके बेहतरीन कामों के लिए इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. अय्यप्पन मैसुर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे. 7 मई को जब वह अपने घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू की गई. घटना के 4 दिन बाद कावेरी नदी के पास उनका शव मिला, जिसके बाद श्रीरंगपट्टण पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दिया गया है.

डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन का कृषि में योगदान

डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन एक महान कृषि वैज्ञानिक थे. इन्होंने भारत में हुए ‘ब्लू रिवोल्यूशन’ में विशेष योगदान दिया था. इसके अलावा उन्होंने मछली पालन के नए और बेहतर तरीकों का विकास किया था. इनके द्वारा विकसित नए तरीकों से देश में मछली पालन की पद्धति पूरी तरह से बदल गई और खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई. इस योगदान के कारण 2022 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़े: Pakistan Firing : जन्मदिन के कुछ दिन बाद ही पाक की गोलाबारी में मारे गए जुड़वां बच्चे, रुला देगी ये खबर

यह भी पढ़े: PM Modi: बहावलपुर-मुरीदके टेररिज्म के यूनिवर्सिटी, दुनिया के बड़े आतंकी हमलों से जुड़े तार

यह भी पढ़े: Amritsar Hooch Tragedy : पंजाब में जहरीली शराब पीने से 14 की मौत, 5 गांव में मचा हंगामा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola