Earthquake Tremors: अफगानिस्तान में कांपी धरती, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ तक महसूस हुए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

Updated:
विज्ञापन

अफगानिस्तान के मैप में प्वाइंटर में दिखाया गया है, जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अफगानिस्तान में बुधवार सुबह 4.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 125 किमी थी. इसी के साथ जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी 3.2 तीव्रता के झटके महसूस किए गए. अच्छी खबर यह है कि किसी भी नुकसान की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

Earthquake: बुधवार सुबह 10:01 बजे अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 और गहराई 125 किलोमीटर थी. फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी हिली धरती

आज सुबह 5:40 बजे जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए. इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी.


7 सितंबर को भी अफगानिस्तान में आया था भूकंप

इससे पहले 7 सितंबर को भी अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 थी.


ये भी पढ़ें: बाढ़ की तबाही के बीच फिर कांपी नेपाल की धरती, काठमांडू में 5.3 तीव्रता का आया भूकंप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola