हादसों का बुधवार! अलग-अलग सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, 4 जिंदा जले और 39 घायल
Published by : Abhishek Anand Updated At : 31 May 2023 11:53 AM
बुधवार की सुबह अच्छी खबर लेकर नहीं आयी. जहां एक तरफ मध्य प्रदेश के हरदा जिले एक कार के पेड़ से टकराने पर आग लग गई जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत जलने से हो गई वहीं हरिद्वार में एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.
बुधवार की सुबह अच्छी खबर लेकर नहीं आयी. जहां एक तरफ मध्य प्रदेश के हरदा जिले एक कार के पेड़ से टकराने पर आग लग गई जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत जलने से हो गई वहीं हरिद्वार में एक बस के खाई में गिरफ जाने से उसमें सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 39 अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गए.
पहली घटना मध्यप्रदेश के हरदा जिले की है जहां, टायर फटने के बाद एक कार पेड़ से टकरा गई और उसमें अचानक आग लग गई, जिससे उसमें सवार एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई. ये सभी एक ही परिवार से थे. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग दीपगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव वरकला लौट रहे थे. पटेल ने बताया कि कार का एक टायर फट गया, जिसके बाद वाहन एक पेड़ से टकरा गया और उसमें अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें सवार चारों लोग वाहन के अंदर फंस गए और उनकी मौत हो गई.
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस उनको बचाने के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी. अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अखिलेश कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, शिवानी कुशवाहा और आदर्श चौधरी के रूप में हुई है, लेकिन उनकी सही उम्र का अभी पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है.
वहीं दूसरी घटना हरिद्वार की है जहां, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही एक बस के बुधवार सुबह खाई में गिरने से उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी तथा 39 अन्य घायल हो गए . पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो यात्रियों की हालत गंभीर है और उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है .
पुलिस ने बताया कि हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी मंदिर के पास हुए हादसे के वक्त बस में 41 यात्री सवार थे, ये सभी नेपाली मूल के हैं. बस के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक नवजात बच्ची और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गयी . घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Also Read: धनबाद-गोमो रेलखंड हादसा : कैसे हुई दुर्घटना? रेल प्रशासन ने दिये घटना की जांच के आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Anand
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










