AAP को मिलेगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा? कर्नाटक HC ने EC को दिया ये ऑर्डर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 06 Apr 2023 9:16 PM

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिए जाने में देरी से संबंधित कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. याचिका आप कर्नाटक इकाई के संयोजक पृथ्वी रेड्डी द्वारा कर्नाटक एचसी में दायर की गई थी.

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलेगा या नहीं, इसका फैसला 13 अप्रैल से पहले हो जाएगा. दरअसल कर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) की राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति के बारे में 13 अप्रैल से पहले एक आदेश पारित करने का निर्देश दिया. अदालत के निर्देश का जवाब देते हुए, सीईसी प्रतिनिधि ने पुष्टि की बताया कि 11 अप्रैल को किया जाएगा.

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के लिए आप ने कर्नाटक हाईकोर्ट का खटखटाया दर्जा

दरअसल आम आदमी पार्टी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिए जाने में देरी से संबंधित कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था. याचिका आप कर्नाटक इकाई के संयोजक पृथ्वी रेड्डी द्वारा कर्नाटक एचसी में दायर की गई थी. आप ने याचिका में कहा है कि वह एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में नामित होने के लिए आवश्यक सभी शर्तों को पूरा करती है. लेकिन उसके बावजूद पार्टी का दर्जा दिए जाने में देरी होती रही है.

आप ने राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने के लिए दिया इस आदेश का हवाला

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता की शर्त के संबंध में चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश, 1968 के खंड 6बी का भी हवाला दिया. चुनाव आयोग के अनुसार पहली शर्त के तहत, पिछले आम चुनाव में किन्हीं चार या अधिक राज्यों में पार्टी द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवार या संबंधित राज्य की विधान सभा के लिए पिछले आम चुनाव में छह प्रतिशत से कम वोट हासिल नहीं किया.

Also Read: गुजरात चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी, जानें देश में कैसे कर रही अपना विस्तार

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola