Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल पर ईडी कार्रवाई से AAP में गुस्सा, CM आवास के बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, धारा 144 लागू

Security at Delhi CM Kejriwal’s residence
Delhi Excise Policy Case: आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम गुरुवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची. इधर ईडी की कार्रवाई से आम आदमी पार्टी औार उनके कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर आप विधायक और कार्यकर्ता लगातार जुट रहे हैं. इस बीच सीएम आवास के बाहर भारी संख्या में जवानों की तैनाती कर दी गई है और धारा 144 लागू कर दी गई है.
Delhi Excise Policy Case: ईडी की टीम शराब घोटाला से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में केजरीवाल के घर जांच के लिए पहुंची. गुरुवार को हाई कोर्ट ने केजरीवाल को तगड़ा झटका दिया और दंडात्मक कार्रवाई से राहत प्रदान करने से साफ इनकार कर दिया. हाई कोर्ट के फैसले के ठीक बाद ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची.
केजरीवाल पर कार्रवाई से गुस्से में आप
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से आम आदमी पार्टी में भारी गुस्सा दिख रहा है. आप ने सोशल मीडिया एक्स पर लगातार कई पोस्ट डाले और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. आप ने पोस्ट में लिखा, तानाशाहों, कान खोलकर सुन लो, केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे? आप ने आरोप लगाया कि मोदी जी केजरीवाल जी को हरा नहीं सकते, इसलिए उन्हें लोकसभा चुनाव से बाहर रखना चाहते हैं. ये मोदी जी की बौखलाहट है. इधर सीएम आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता लगातार केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
आप नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
ईडी की कार्रवाई के बीच आप नेता और मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा, अरविंद केजरीवाल जैसे लोकप्रिय नेता को गिरफ्तार करेंगे, तो पूरी दिल्ली से लोग उनके समर्थन में उनके आवास पर पहुंचेंगे. उन्होंने आगे कहा, यह स्पष्ट है कि ईडी और बीजेपी अदालतों का सम्मान नहीं करते हैं. अगर ऐसा होता तो वे आज ही अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने नहीं आते. यह एक राजनीतिक साजिश है और वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए यहां आए हैं.
आप नेताओं में केजरीवाल की गिरफ्तारी का सताया डर
दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, जिस तरह से पुलिस सीएम के घर के अंदर है और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है, उससे लगता है कि सीएम आवास पर छापा मारा गया है. ऐसा लगता है कि सीएम को गिरफ्तार करने की तैयारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










