नगर निगम द्वारा महंगे दर पर सोडियम हाइपोक्लोराइड खरीद मामले की जांच हो: संजय भट्ट

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 26 Mar 2021 10:36 PM

विज्ञापन

आप ने कहा आरटीआई से मिली जानकारी में नगर निगम प्रबंधन ने 12 रुपए प्रति लीटर के लगभग मिलने वाले इस केमिकल को 60 रुपए की दर पर खरीदा. जिसमें सीधे तौर पर प्रबंधन की लापरवाही और मिलीभगत दिखाई देती है . आप का सीधे तौर पर कहना है कोविड के दौरान नगर निगम प्रबंधन द्वारा खरीदे इस केमिकल के महंगे दर पर खरीदने की जांच होनी जरूरी है .

विज्ञापन

आज आप प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने एक प्रेस वार्ता कर एक आरटीआई से मिली जानकारी के आधार पर नगर निगम द्वारा कोवि ड के दौरान बाजार भाव से कई गुना ज्यादा भाव पर खरीदे सोडियम हाइपोक्लोराइड मामले की जांच की मांग की .

आप ने कहा आरटीआई से मिली जानकारी में नगर निगम प्रबंधन ने 12 रुपए प्रति लीटर के लगभग मिलने वाले इस केमिकल को 60 रुपए की दर पर खरीदा. जिसमें सीधे तौर पर प्रबंधन की लापरवाही और मिलीभगत दिखाई देती है . आप का सीधे तौर पर कहना है कोविड के दौरान नगर निगम प्रबंधन द्वारा खरीदे इस केमिकल के महंगे दर पर खरीदने की जांच होनी जरूरी है .

Also Read: महाराष्ट्र में होली, ईस्टर, गुडफ्राइडे में इन नियमों का करना होगा पालन

इसके अलावा आप प्रवक्ता ने कहा,नगर निगम के सफाईकर्मी ने कोविड के दौरान अपनी जान दाव पर लगा कर जिस तरह छिड़काव किया और पूरी शिद्दत के साथ काम किया उसके उलट मुसीबत के उस दौर में प्रबंधन का इस केमिकल का बाजार भाव से पांच गुना ज्यादा भाव पर खरीदने के पीछे ,की मंशा आरटीआई से मिली जानकारी में साफ दिखाई दे रही है .

सफाईकर्मियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने कहा,आप सभी सफाईकर्मी कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करती है और पहले भी आप कार्यकर्ता उनका सम्मान करने में पीछे नहीं रहे लेकिन नगर निगम प्रबंधन ने सभी को दरकिनार करते हुए इस केमिकल को महंगे दरों पर खरीदा. जिसके चलते आप इस मामले की जांच की मांग करती ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके .

Also Read: मोदी सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करे, जल्द रद्द करे काले कानून – हरपाल चीमा

इसके अलावा आप ने नगर निगम द्वारा इस खबर को प्रकाशित करने पर कुछ मीडिया संस्थान को नोटिस और कुछ पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर की बात की जो सीधे तौर पर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर वार है जिसे आप किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी और आप इसकी कड़ी निंदा करती है .

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola