Aaj ka Mausam : कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की संभावना, दशहरा तक मौसम खराब

Updated:
विज्ञापन

29 सितंबर 2025 को कैसा रहेगा मौसम, जानें (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम विदर्भ और पास के उत्तर-मध्य महाराष्ट्र में एक कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) बना है. इसके असर से 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में कई जगहों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है. 29 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी ऐसी ही बारिश हो सकती है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 1 से 4 अक्टूबर तक बिहार में, 1 से 3 अक्टूबर तक ओडिशा में, 2 से 4 अक्टूबर तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. 2 और 3 अक्टूबर को गंगा पश्चिम बंगाल में, 2 अक्टूबर को झारखंड में, 3 और 4 अक्टूबर को पश्चिम मध्य प्रदेश में इसी तरह का मौसम रह सकता है.

विज्ञापन

विभाग के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 2 से 4 अक्टूबर तक विदर्भ में जबकि 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है. 29 और 30 सितंबर को अंडमान-निकोबार में तेज बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएं (40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक) चलने की संभावना है.

असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार,असम और मेघालय में 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक जबकि अरुणाचल प्रदेश में 1 से 4 अक्टूबर तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 अक्टूबर को, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 3 और 4 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

राजस्थान में अगले 5 दिनों तक बिजली गिरने की संभावना

IMD के अनुसार,पश्चिम राजस्थान में 29 और 30 सितंबर को और पूर्वी राजस्थान में अगले 5 दिनों तक गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुछ समुद्री क्षेत्रों में न जाएं.

यह भी पढ़ें : Odisha Heavy Rain: लो प्रेशर एरिया, ओडिशा में दशहरे पर भारी बारिश का अनुमान, 30-40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इन राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना

4 अक्टूबर को तटीय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में, 2 और 3 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश में, 3 व 4 अक्टूबर को तेलंगाना में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 30 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में जबकि 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तेलंगाना में तेज हवाएं (30–40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola