Aaj ka Mausam : 24 नवंबर तक यहां होगी तेज बारिश, जानें किन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 20 Nov 2025 6:04 AM
कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 20 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर भीषण शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं, 21 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में शीतलहर जारी रह सकती है. जानें देश के किन राज्यों में बारिश की संभावना है.
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 21 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 20 से 25 नवंबर तक तमिलनाडु में, 21 से 24 नवंबर तक केरल और माहे में, 25 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज बारिश की संभावना है. 20 से 23 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार में भी भारी बारिश हो सकती है.
विभाग के अनुसार 19 से 25 नवंबर तक तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अनुमान है कि 21 नवंबर को कुछ जगह बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.
मध्य भारत में रात के तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी
IMD के अनुसार, मध्य भारत में अगले 5 दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों तक तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है.
महाराष्ट्र और गुजरात में कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र में अगले 5 दिनों तक रात का तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि गुजरात में अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री वृद्धि की संभावना है. इसके बाद दोनों जगह तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है, फिर स्थिर रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 20,21,22,23,24 और 25 नवंबर को भारी बारिश की संभावना, अगले 48 घंटे भीषण शीतलहर की चेतावनी
मध्य प्रदेश में चलेगी शीतलहर
20 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है. 21 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर शीतलहर रह सकती है. इसी तरह 20 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी ठंड का असर बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










