अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बढ़ा, इलाज कराने जायेंगे बेंगलुरू

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सुगर लेवल बढ़ गया है. केरीवाल 7 फरवरी को इलाज कराने बेंगलुरू जायेंगे. वहां वे 10-12 दिन रहेंगे. गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को मधुमेह की बीमारी की शिकायत है. अरविंद केजरीवाल बेंगलुरू के नेचुरोपैथी सेंटर में इलाज के लिए रवाना होंगे. जहां 22 फरवरी तक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सुगर लेवल बढ़ गया है. केरीवाल 7 फरवरी को इलाज कराने बेंगलुरू जायेंगे. वहां वे 10-12 दिन रहेंगे. गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को मधुमेह की बीमारी की शिकायत है. अरविंद केजरीवाल बेंगलुरू के नेचुरोपैथी सेंटर में इलाज के लिए रवाना होंगे. जहां 22 फरवरी तक उनका इलाज होगा.

बताया जा रहा है कि पंजाब के चुनाव प्रचार के दौरान खान-पान की अनियमितता और तनाव के चलते शुगर लेवल काफी बढ़ गया था. चिकित्सकों की माने तो और शुगर लेवल बढ़ जाने से उनके सेहत को नुकसान हो सकता है. अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह भी बेंगलुरू जायेंगे. गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर महीने में अरविंद केजरीवाल अपनी खांसी का इलाज कराने बेंगलुरू गये थे. नरायण हृदयालय में उनके खांसी का इलाज चला था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola