Live Updates

International Yoga Day : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- योग मानवता को भारत का उपहार

Updated:
विज्ञापन

International Yoga Day Live Updates: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर पैलेस में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास किया. इसके साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों और विदेश में भी योग दिवस पर कार्यक्रम और शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में 1 घंटे तक किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजस्थान में अनेक जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें राज्यपाल कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व गजेंद्र सिंह शेखावत ने हिस्सा लिया और योगाभ्यास किया. राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजभवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ करीब एक घंटे तक योग किया. उन्होंने कहा कि यौगिक दिनचर्या से जीवन को स्वस्थ रखने के साथ ही मन को भी सदा सकारात्मक बनाए रखा जा सकता है और योग भारतीय संस्कृति है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग का प्रसार हुआ है.

आजादी के 75वें वर्ष पर देश के 75 ऐतिहासिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित – सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. देश के 75 स्थानों पर जहां देश का इतिहास, संस्कृति, धरोहर की पहचान विश्व में हम लोग उजागर कर पाएं. ऐसे स्थानों को चिन्हित कर हमने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया है.

पीयूष गोयल ने कहा, पीएम मोदी के चलते पूरे विश्व में परचम लहरा रहा भारत

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बढ़ता प्रभाव पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है. पीएम ने भारत का मस्तक पूरी दुनिया में ऊंचा किया है. ये हमारे लिए गर्व की बात है. अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत का वर्चस्व आसमान छू रहा है.

बांकुड़ा के सुसुनिया पहाड़ में पर्वतारोहियों द्वारा योग शिविर का आयोजन

पश्चिम बंगाल के सुसुनिया पहाड़ पर पर्वतारोहियों ने योग शिविर आयोजित कर योग किया.

International Yoga Day : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- योग मानवता को भारत का उपहार

हावड़ा स्टेशन के पास शुभेंदु अधिकारी ने किया योग

हावड़ा स्टेशन के पास आयोजित योग शिविर में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, विधायक अशोक डिंडा सहित अन्य भाजपा नेता.

International Yoga Day : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- योग मानवता को भारत का उपहार

योग मानवता को भारत का उपहार, स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण: राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि योग मानवता को भारत का उपहार है और यह स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है, जो तन, मन तथा आत्मा को संतुलित करता है. उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसके लाभ का अनुभव करने के लिए भी कहा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है. कोविंद ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई. योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है. मानवता को भारत का उपहार, यह स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है। हमारे तन, मन और आत्मा को संतुलित करता है. मैं सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसके लाभ का अनुभव करने का आग्रह करता हूं. राष्ट्रपति भवन ने अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास करते हुए राष्ट्रपति की तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा की.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola