ePaper

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम और अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

Updated at : 30 Dec 2021 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम और अनंतनाग में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर, पुलिस का एक जवान घायल

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं. मारे गए आतंकवादियों में दो पाकिस्तानी आतंकवादी, दो स्थानीय आतंकवादी और दो अन्य की पहचान की जा रही है. हालांकि, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में एक पुलिस का जवान भी घायल हो गया है.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से 4 की पहचान कर ली गई है. इनमें से 2 पाकिस्तानी और 2 स्थानीय आतंकवादी हैं, जबकि 2 अन्य आतंकवादियों की पहचान की जा रही है.

उन्होंने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के मीरहमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया और इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे. पुलिस महानिरीक्षक ने एक ट्वीट में कहा कि इस मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी जबकि एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है. ये तीनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे. इनके पास से एक एम-4 जबकि दो एके-47 राइफलें भी बरामद की गई हैं. सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है.

Also Read: जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, IGP कश्मीर विजय कुमार ने दी जानकारी

दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरु के नौगांम शाहबाद में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई. उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और आगे के विवरण का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola