ePaper

भूटान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने देखी राज्यसभा की कार्यवाही

Updated at : 10 Aug 2015 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
भूटान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने देखी राज्यसभा की कार्यवाही

नयी दिल्ली : भारत की यात्रा पर आये भूटान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यसभा की कार्यवाही देखी. दोपहर बारह बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर भूटान की नेशनल एसेंबली के स्पीकर जिग्मे जांगपो तथा भूटान नेशनल काउंसिल के उपाध्यक्ष सोनम किंगा की अगुवाई में भारत की यात्रा पर आये वहां का संसदीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की यात्रा पर आये भूटान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्यसभा की कार्यवाही देखी. दोपहर बारह बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर भूटान की नेशनल एसेंबली के स्पीकर जिग्मे जांगपो तथा भूटान नेशनल काउंसिल के उपाध्यक्ष सोनम किंगा की अगुवाई में भारत की यात्रा पर आये वहां का संसदीय प्रतिनिधिमंडल सदन के विशेष कक्ष में मौजूद था. सभापति हामिद अंसारी ने इस प्रतिनिधिमंडल का परिचय कराया और उसका स्वागत करते हुए भारत और भूटान के पुराने रिश्तों का जिक्र किया.

अंसारी ने कहा कि इस प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से वे पूरे सदन की ओर से भूटान के लोगों को शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद जताते हैं कि इस यात्रा से दोनों देशों के रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे. सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपा कर भूटान के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. हालांकि परिचय पूरा होते ही सांसदों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया और चंद मिनटों बाद ही सभापति हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही को स्‍थगित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola