''सामना'' में कांग्रेस पर कटाक्ष लिखा, 100 राहुल भी नहीं टिक सकते नरेंद्र मोदी के आगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2015 9:58 AM

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में इस बार कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लिखे गये इस लेख में राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की गयी है. संपादकीय में लिखा गया है कि यदि राहुल गांधी जैसे 100 नेता भी आ जायेंगे तो […]

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में इस बार कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में लिखे गये इस लेख में राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की गयी है. संपादकीय में लिखा गया है कि यदि राहुल गांधी जैसे 100 नेता भी आ जायेंगे तो नरेंद्र मोदी का सामना नहीं कर सकते हैं. राहुल गांधी जैसे लोग उनके सामने टिक ही नहीं सकते हैं.

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए लिखा गया है कि सूटकेस की सरकार से यह सूट-बूट की सरकार कहीं ज्यादा बेहतरहै और काम भी अच्छा कर रही है. सामना के लेख में राहुल गांधी से सवाल भी पूछा गया है कि क्या उद्योगपति सूट-बूट पहनना छोड़ दे और लंगोट पहनना शुरू कर दें.

सामना में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए लिखा गया है कि नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल का काम बेहत्तर है जिसने कांग्रेस की बोलती बंद कर दी है. सामना में लिखा है कि 56 दिन की छुट्टी से लौटने के बाद राहुल गांधी में बदलाव तो हुआ है. अब वे बोलने लगे हैं जिससे कांग्रेस में नई ऊर्जा आई है लेकिन वे नरेंद्र मोदी के आगे टिकेंगे या नहीं यह बड़ा सवाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola