22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उत्तर प्रदेश में तनाव के लिए सपा सरकार जिम्मेदार : राजनाथ

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के लिए समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को दोषी ठहराया है.उल्लेखनीय है कि 84 कोसी यात्रा पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने के विश्व हिन्दू परिषद के फैसले और उसके बाद कई विहिप समर्थकों, नेताओं और साधु संतों को गिरफ्तार किये […]

नयी दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के लिए समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को दोषी ठहराया है.उल्लेखनीय है कि 84 कोसी यात्रा पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने के विश्व हिन्दू परिषद के फैसले और उसके बाद कई विहिप समर्थकों, नेताओं और साधु संतों को गिरफ्तार किये जाने से प्रदेश में तनावपूर्ण हालात हैं.

राजनाथ ने यहां पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से कहा, उत्तर प्रदेश में मौजूदा स्थिति के लिए सपा दोषी है.ह्णह्ण उन्होंने कहा कि जब भी उत्तर प्रदेश में सपा की सत्ता आयी, राज्य में कानून व्यवस्था के हालात खराब रहे.

विहिप की यात्रा को लेकर संसद में आज हंगामा हुआ. भाजपा सांसदों ने विहिप की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा को विफल करने के लिए सैकडों संतों को गिरफ्तार करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले की आलोचना की.सपा सांसदों ने प्रदेश सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा आम चुनावों से पहले सांप्रदायिक राजनीति कर रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें