मुंबई: मुंबई नगर निकाय की नयी विकास योजना का कडे शब्दों में विरोध करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आज आरोप लगाया कि मुंबई का इंच-इंच बेचने का प्रयास किया जा रहा है और मराठी भाषी लोगों की कीमत पर विकास किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी विकास के नाम पर मुंबई को बिकने नहीं देगी.
BREAKING NEWS
राज ठाकरे ने कहा, निजी हितों के लिए मुंबई को बेचा जा रहा है
मुंबई: मुंबई नगर निकाय की नयी विकास योजना का कडे शब्दों में विरोध करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने आज आरोप लगाया कि मुंबई का इंच-इंच बेचने का प्रयास किया जा रहा है और मराठी भाषी लोगों की कीमत पर विकास किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी विकास […]
अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘नयी विकास योजना आयी है जिसपर कई टिप्पणियां की गयी हैं. कुछ लोगों का कहना है कि इससे शहर को लाभ होगा जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इसे कचरे के डिब्बे में फेंक देना चाहिए. योजना वास्तव में बहुत बेकार है. उन्होंने एफएसआई में वृद्धि प्रस्तावित की है. लेकिन कौन मकान खरीदेगा अगर वे आम लोगों की पॉकेट से बाहर होंगे.’’
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement