Padma Awards 2023: ‘कन्नूर के गांधी’ सहित 26 गुमनाम नायकों को मिला पद्म सम्मान

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के महालनाबिस (87) को मरणोपरांत इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है. पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं.

विज्ञापन

Padma Awards 2023 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को डॉक्टर दिलीप महालनाबिस सहित 26 गुमनाम नायकों को प्रतिष्ठित पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई. महालनाबिस 1971 के बांग्लादेश युद्ध के शरणार्थियों के शिविरों में सेवा करने के लिए अमेरिका से लौटे और दुनिया भर में ‘‘ओआरएस’’ घोल के उपयोग को बढ़ावा दिया जिससे पांच करोड़ से अधिक लोगों की जान बच सकी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के महालनाबिस (87) को मरणोपरांत पद्म विभूषण के लिए चुना गया

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के महालनाबिस (87) को मरणोपरांत इस साल देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण के लिए चुना गया है. पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं. अंडमान निकोबार के सेवानिवृत्त सरकारी डॉक्टर रतन चंद्र कार, सामाजिक कार्यकर्ता हीराबाई लोबी, पूर्व सैनिक मुनीश्वर चंदर डावर को पद्मश्री के लिए चुना गया है.

Also Read: Republic Day 2023: पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण, 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं

रतन चंद्र कार निकोबार द्वीप समूह में जारवा जनजाति के साथ कर रहे काम

रतन चंद्र कार निकोबार द्वीप समूह में जारवा जनजाति के साथ काम कर रहे हैं वहीं डावर मध्य प्रदेश में हाशिए पर के लोगों की सेवा में जुटे हैं. नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे को पद्म श्री के लिए चुना गया है. उन्होने जागरूकता शिविरों और कार्यक्रमों के जरिए स्वदेशी हेराका संस्कृति का संरक्षण और प्रचार किया एवं 10 प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की और महिलाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित किया.

‘कन्नूर के गांधी’ वीपी अप्पुकुट्टन पोडुवल को भी मिलेगा पद्म श्री

पद्म श्री के लिए चुने गए लोगों में ‘कन्नूर के गांधी’ वीपी अप्पुकुट्टन पोडुवल के साथ ही सांप पकड़ने वाले मासी सदाइयां और गोपाल और सिक्किम के जैविक किसान तुला राम उप्रेती भी शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार मुलायम सिंह यादव, एस एम कृष्णा, उस्ताद जाकिर हुसैन सहित पांच लोगों को पद्म विभूषण मिलेगा.

सोर्स- भाषा इनपुट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola