28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कांग्रेस एक राष्ट्रीय आपदा है : रामदेव

भुवनेश्वर: योग गुरु रामदेव ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और राष्ट्र हित में उसे देश से उखाड़ फेंका जाना चाहिए. कई क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी देने के लिए उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विदेशों […]

भुवनेश्वर: योग गुरु रामदेव ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और राष्ट्र हित में उसे देश से उखाड़ फेंका जाना चाहिए.

कई क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी देने के लिए उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विदेशों में काले धन के रुप में जमा भारी धनराशि एफडीआई के रुप में देश में आ रही है.

कांग्रेस को एक राष्ट्रीय आपदा बताते हुए रामदेव ने दावा किया कि आजादी के बाद अधिकांश समय कांग्रेस ने देश पर राज किया और भ्रष्टाचार को फैलाने में उसकी मुख्य भूमिका रही है. उत्तराखंड की त्रसदी से निपटने में विफल रहने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों को आड़े हाथ लेते हुए रामदेव ने कहा कि संकट की घड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहीं पर जश्न मनाने में व्यस्त थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें