2 फीट के अजीम को आने लगे हैं शादी के खूब ऑफर, बॉलीवुड से भी आया बुलावा

कैराना के रहने वाले अजीम मंसूरी अपनी शादी के लिए मुख्यमंत्री सहित कई सरकारी अधिकारियों से अपील कर चुके थे. जैसे ही थाने में जाकर उन्होंने थानेदार से मदद की अपील की. जब यह खबर वायरल हो गयी तो उन्हें शादी के न्यौता आने लगा.
2 फीट के अजीम मंजूरी को अब शादी के ऑफर आने लगे हैं. उन्हें बॉलीवुड से बुलावा आ रहा है. थाने पहुंचकर अपनी शादी की गुहार लगाने वाले अजीम मंजूरी को शादी के लिए ऑफर आने शुरू हो गये हैं. अजीम अब मुंबई आने की भी सोच रहे हैं. उन्हें बॉलीवुड स्टार्स के फोन आ रहे हैं उनके बुलावे पर वो मुंबई जाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्हें लगातार फोन पर मिल रहे शादी के ऑफर से वह काफी खुश है. उन्हें अब पूरी उम्मीद है कि उनकी शादी जल्द हो जायेगी.
कैराना के रहने वाले अजीम मंसूरी अपनी शादी के लिए मुख्यमंत्री सहित कई सरकारी अधिकारियों से अपील कर चुके थे. जैसे ही थाने में जाकर उन्होंने थानेदार से मदद की अपील की. जब यह खबर वायरल हो गयी तो उन्हें शादी के न्यौता आने लगा.
Also Read: Viral Video : महाराष्ट्र के ऑटो ड्राइवर का जोरदार लावणी डांस, देखें वीडियो
अजीम की लंबाई 2 फीट है अजीम को शादी के लिए दर्जनों लड़कियों की कॉल आ रही है. न्यूज चैनल और अखबार और वेबसाइट में अजीम की अपील खूब चली. उन्हें प्रमुखता से दिखाया गया.
Also Read: डेनमार्क में मिली 3 हजार साल पुरानी तलवार, पुरातत्व विभाग हैरान अबतक कैसे है इतना सुरक्षित
अजीम मंसूरी व उनके भाई का कहना है कि मुंबई से भी कई फिल्मी हस्तियां उन्हें मिलने के लिए बुला रही है. अजीम ने दावा किया कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने भी उन्हें खुद फोन किया. सलमान ने उन्हें मुंबई बुलाया है. अजीम ने बताया कि उन्हें सलमान खान ने फोन किया और मुंबई बुलाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




