माओवादियों से संबंध रखने के आरोप में उस्मानिया विश्वविद्यालय का प्रोफेसर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2020 3:01 PM
हैदराबादः उस्मानिया विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक को माओवादियों से संबंध रखने के आरोप में शनिवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. विश्वविद्यालय के तेलुगु विभाग में एसोसिएट प्राध्यापक सी कासिम मालूगु पुलिस थाने में 2015 में विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम और अन्य कानून के तहत दर्ज किए गए एक मुकदमे […]
हैदराबादः उस्मानिया विश्वविद्यालय के एक प्राध्यापक को माओवादियों से संबंध रखने के आरोप में शनिवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. विश्वविद्यालय के तेलुगु विभाग में एसोसिएट प्राध्यापक सी कासिम मालूगु पुलिस थाने में 2015 में विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम और अन्य कानून के तहत दर्ज किए गए एक मुकदमे में कथित तौर पर शामिल थे.
सिद्दिपेट पुलिस आयुक्त डी जोएल डेविस ने पीटीआई-भाषा से कहा कि मुकदमे में जांच चल रही है और हमें ठोस साक्ष्य भी मिले हैं. हाल ही में कुछ जानकारी भी मिली थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने वारंट लेकर उनके निवास पर तड़के तलाशी ली और कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त किए.
उन्होंने कहा कि कासिम के माओवादियों से लगातार संपर्क में होने के पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं. कासिम पर तेलंगाना राज्य में माओवादियों के “यूनाइटेड फ्रंट वर्टिकल” के संयोजक के तौर पर काम करने का आरोप है. अधिकारी ने कहा कि कासिम को गजवेल में एक स्थानीय अदालत में शनिवार को प्रस्तुत किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










