जनगणना की प्रक्रिया के दौरान शौचालय, टीवी, निजी वाहनों और मोबाइल नंबरों की भी देनी होगी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2020 7:57 AM
नयी दिल्लीः एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे जनगणना के एक चरण के दौरान अधिकारी घर के मुखिया के मोबाइल नंबर, शौचालय के बारे में जानकारी, टीवी, इंटरनेट, निजी वाहनों, पेयजल के स्रोतों सहित विभिन्न जानकारियां मांगेंगे. रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त ने एक अधिसूचना में कहा कि जनगणना अधिकारियों को 1 अप्रैल से […]
नयी दिल्लीः एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे जनगणना के एक चरण के दौरान अधिकारी घर के मुखिया के मोबाइल नंबर, शौचालय के बारे में जानकारी, टीवी, इंटरनेट, निजी वाहनों, पेयजल के स्रोतों सहित विभिन्न जानकारियां मांगेंगे.
रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त ने एक अधिसूचना में कहा कि जनगणना अधिकारियों को 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक निर्धारित ‘हाउसलिस्टिंग एंड हाउजिंग सेंसस’ के दौरान हर घर से जानकारी एकत्र करने के लिए 31 प्रश्न पूछने का निर्देश दिया गया है. हालांकि अधिसूचना में स्पष्ट कर दिया गया है कि मोबाइल नंबर केवल जनगणना से संबंधित संचार के लिए मांगा जाएगा और किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं.
हर घर से मांगी जाने वाली अन्य जानकारी इस प्रकार है: क्या परिवार के पास टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड, कार, जीप या वैन, रेडियो या ट्रांजिस्टर, टेलीविजन, लैपटॉप या कंप्यूटर है या इंटरनेट तक पहुंच है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










