केबल टीवी ग्राहकों को 130 में मिलेंगे 200 चैनल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2020 1:56 AM
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टीवी ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा कर दी है. अब एक मार्च, 2020 से ग्राहकों को 130 रुपये में 200 चैनल मिलेंगे. वहीं, 12 रुपये से अधिक कीमत वाले सभी पे टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने केबल टीवी ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा कर दी है. अब एक मार्च, 2020 से ग्राहकों को 130 रुपये में 200 चैनल मिलेंगे. वहीं, 12 रुपये से अधिक कीमत वाले सभी पे टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा नहीं होंगे.
पहले मिलते थे 100 फ्री चैनल : पहले केबल टीवी ग्राहकों को 130 रुपये में केवल 100 फ्री टू एयर चैनल मिलते थे. टैक्स मिला कर यह 154 रुपये के करीब बैठता है. इसमें से 26 चैनल्स केवल प्रसार भारती के होते थे. ट्राई ने नियमों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. कंपनियों को टैरिफ की जानकारी 15 जनवरी को वेबसाइट पर डालनी होगी.
इसके अतिरिक्त अपने मनपसंद चैनल को देखने के लिए तय रकम का पेमेंट करना पड़ता है. सभी प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने अपने पैकेज एनाउंस कर रखे हैं. ब्रॉडकास्टर 19 रुपये वाले चैनल बुके में नहीं दे सकेंगे. 12 रुपये से कम कीमत के चैनल ही बुके में दिये जा सकेंगे. उपभोक्ता के लिए करीब 33 फीसदी का डिस्काउंट होगा.
अभी तक यह थी व्यवस्था : वहीं, एनएफसी इस बात पर निर्भर करता है कि यूजर्स कितने फ्री-टू-एयर चैनल्स देख रहे हैं. साथ ही ए-ला-कार्टे (अलग से चुने गये चैनल) चैनल पैक की कीमत महंगी हो गयी हैं.
मीडिया रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि ट्राई इस चैनल पैक के प्राइस को कम करने पर विचार कर रहा है, जिससे यूजर्स कम कीमत में ज्यादा चैनल देख सकें.
40 फीसदी कम होगा दूसरे कनेक्शन का किराया : ट्राई ने एक ही घर या फिर ऑफिस में एक से अधिक कनेक्शन लेने पर 40 फीसदी छूट देने की बात कही है. अब केबल कंपनियों को ऐसा कनेक्शन देने पर कीमतों में कमी करनी होगी. अभी ऐसे कनेक्शन पर भी एनसीएफ पहले कनेक्शन के समान ही रहती है.
15 जनवरी तक करना होगा बदलाव
ब्रॉडकास्टर 15 जनवरी तक अपने चैनल की दरों में बदलाव करेंगे. 30 जनवरी तक दोबारा सभी चैनल की रेट लिस्ट पब्लिश होगी. एक मार्च 2020 से नयी दरें लागू होंगी. ट्राई ने चैनल के लिए कैरिज फीस 4 लाख रुपये तय की है.
देना होगा कंटेंट चार्ज
इस समय यूजर्स को टीवी देखने के लिए दो तरह के बिल का भुगतान करना पड़ता है, जिसमें एनसीएफ और कंटेंट चार्ज शामिल है. यूजर्स की तरफ से दिया गया कंटेंट का चार्ज ब्रॉडकास्टर के अकाउंट में जाता है, तो दूसरी तरफ एनसीएफ चार्ज डीटीएच या केबल टीवी प्रदाता को दिया जाता है. इस चार्ज में यूजर्स को 100 चैनल के लिए 153 रुपये देने पड़ते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










