नागरिकता कानून के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस का ''''सत्याग्रह", कई दिग्गज आएंगे नजर

Updated at : 22 Dec 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
नागरिकता कानून के खिलाफ राजघाट पर कांग्रेस का ''''सत्याग्रह", कई दिग्गज आएंगे नजर

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है. हालांकि पहले कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि यह धरना रविवार को होगा. माना जा रहा है कि रविवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सोमवार को राजघाट पर सत्याग्रह करने का फैसला किया है जिसमें पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है. हालांकि पहले कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि यह धरना रविवार को होगा.

माना जा रहा है कि रविवार को प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण अब यह कार्यक्रम सोमवार को आयोजित करने का फैसला हुआ. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में बताया कि सोमवार को महात्मा गांधी की समाधि के निकट सत्याग्रह किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि केंद्र एवं राज्यों की भाजपा सरकारों ने युवाओं और छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग किया है जिससे हालात ज्यादा खराब हो गये हैं.

इस सत्याग्रह की तैयारियों के संदर्भ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक भी की. सूत्रों के अनुसार इस धरने में राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की संभावना है. कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून को ”असंवैधानिक” करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है.

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को एक बयान जारी कर नए नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ करार देते हुए दावा किया कि जनता की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा तानाशाही का तांडव हो रहा है उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नागरिकता कानून और एनआरसी के नाम पर गरीब लोगों को प्रताड़ित किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola