जम्मू-कश्मीर: पुंछ में पाकिस्तान सेना ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Updated at : 17 Nov 2019 1:47 PM (IST)
विज्ञापन

जम्मूः जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को गोलाबारी कर सीमाई चौकियों और गांवों को निशाना बनाया. रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शाहपुर सेक्टर में सुबह 10 बजकर करीब 15 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के मोर्टार के गोले दागने […]
विज्ञापन
जम्मूः जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को गोलाबारी कर सीमाई चौकियों और गांवों को निशाना बनाया. रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शाहपुर सेक्टर में सुबह 10 बजकर करीब 15 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के मोर्टार के गोले दागने शुरू किए जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की.
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोले जिले के करणी और कस्बा क्षेत्रों में भी गिरे. गोलाबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. गोलेबारी की वजह से लोगों ने भूमिगत बंकरों जैसे सुरक्षित स्थानों में शरण ली. अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




