ePaper

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष का दावा- हमारे साथ 119 विधायक, जल्दी ही सरकार बनायेंगे

Updated at : 15 Nov 2019 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष का दावा- हमारे साथ 119 विधायक, जल्दी ही सरकार बनायेंगे

मुंबई : महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा को 119 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह जल्दी ही राज्य में सरकार का गठन करेगी. गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन के पास कम […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा को 119 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और वह जल्दी ही राज्य में सरकार का गठन करेगी.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन के पास कम से कम 145 विधायकों का होना/समर्थन होना आवश्यक है. पाटिल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भाजपा के गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने राजग से नाता तोड़ लिया है और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार गठित करने की ओर बढ़ रही है. पाटिल का दावा है कि 21 अक्तूबर को हुए चुनाव में भाजपा को 105 सीटें मिली थीं, लेकिन वर्तमान में उसके पास कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है और उसकी संख्या 119 पहुंच गयी है. एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से हमारी संख्या 119 पहुंच रही है. भाजपा इस संख्या के साथ सरकार बनायेगी.

उन्होंने कहा, हम राज्य में सभी राजनीतिक गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहे हैं. चुनाव में ‘महायुती’ के तहत मैदान में उतरी भाजपा-शिवसेना को 161 सीटें मिली थीं जिसके आधार पर वे आसानी से सरकार बना सकते थे. लेकिन ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद की मांग पर शिवसेना अड़ गयी और बात नहीं बनने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ दिया. विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बारे में चर्चा करते हुए पाटिल ने कहा कि पार्टी को 1.42 करोड़ वोट मिले हैं और वह पहले स्थान पर है. 92 लाख वोटों के साथ राकांपा दूसरे, जबकि 90 लाख वोटों के साथ शिवसेना तीसरे स्थान पर है. पाटिल ने रेखांकित किया कि 1990 के बाद भाजपा के अलावा किसी भी दल को महाराष्ट्र में 100 से ज्यादा सीटें नहीं मिली हैं. भाजपा को 2014 और 2019 दोनों ही बार 100 से ज्यादा सीटें मिली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola