विजय माल्या ने दबाए हैं IDBI के 1566 करोड़, विलफुल डिफाल्टर घोषित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2019 10:21 AM
मुंबई: आईडीबीआई बैंक ने विजय माल्या को विलफुल डिफाल्टर घोषित किया और किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 1,566 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने पर एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस पर माल्या की पुरानी पासपोर्ट साइज की फोटो लगी हुई है. जानकारी के मुताबिक, आईडीबीआई बैंक ने इस नोटिस के माध्यम से जनता […]
मुंबई: आईडीबीआई बैंक ने विजय माल्या को विलफुल डिफाल्टर घोषित किया और किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़े 1,566 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने पर एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस पर माल्या की पुरानी पासपोर्ट साइज की फोटो लगी हुई है.
जानकारी के मुताबिक, आईडीबीआई बैंक ने इस नोटिस के माध्यम से जनता को सूचित और आगाह किया है कि कोई भी व्यक्ति कर्जदार/ गारंटर की किसी भी संपत्ति के साथ सौदा नहीं करेगा, क्योंकि उससे भारी रकम वसूल की जानी है.
मुंबई में आईडीबीआई बैंक एनपीए मैंनेजमेंट ग्रुप ने अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के विलफुल डिफाल्टर को लेकर एक सार्वजनिक नोटिस जारी की. किंगफिशर एयरलाइंस कर्जदार थी और विजय माल्या इसका निदेशक और गारंटर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










