LOC पर पाक की गोलाबारी में महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2019 6:28 PM
जम्मू : पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे हुए गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की. इस घटना में 24 वर्षीय एक महिला की मंगलवार को मौत हो गयी. पुंछ जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से […]
जम्मू : पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे हुए गांवों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की. इस घटना में 24 वर्षीय एक महिला की मंगलवार को मौत हो गयी.
पुंछ जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने बताया कि शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से हुई गोलाबारी में नूना-बांदी की रहनेवाली शमीमा अख्तर की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इस घटना में चार भैंसों की जान भी चली गयी. पाकिस्तानी सेना ने सुबह से ही अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया हुआ है. इससे पहले एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के कस्बा और किर्नी सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे. हालांकि, भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ गोलीबारी और गोलाबारी को रोकने के लिए माकूल जवाब दिया. हालांकि, तत्काल यह नहीं पता चला है कि इससे पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचा है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिन के चढ़ने के साथ ही शाहपुर सेक्टर में भी गोलीबारी होने लगी जिससे सीमा क्षेत्र में रहनेवाले लोग घबरा गये. अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर लोग घरों में ही रहे. अख्तर के निकट ही मोर्टार का एक गोला गिरा और उसके टुकड़े से उसकी मौत हो गयी. सीमा पार से हुई गोलाबारी में कई घरों को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक भारी गोलीबारी हो रही थी. पिछले चार दिन से पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी में इस महिला की मौत के साथ ही कुल तीन लोगों की मौत हो गयी है. इससे पहले बारामूला जिले के उरी सेक्टर और राजौरी जिले के नौशेरा में संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं में दो जवान शहीद हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










