ePaper

जम्मू कश्मीरः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने आतंकवादियों ने भीड़ पर फेंका ग्रेनेड, पत्रकार सहित 14 घायल

Updated at : 05 Oct 2019 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीरः  डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने आतंकवादियों ने भीड़ पर फेंका ग्रेनेड, पत्रकार सहित 14 घायल

जम्मू-कश्मीर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. अनंतनाग स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने आतंकवादियों ने शनिवार सुबह ग्रेनेड से हमला किया. इस हमले में पत्रकार और ट्रैफिक कर्मी सहित 14 लोगों के घायल होने की खबर है.घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. वहीं, घायलों को […]

विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. अनंतनाग स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सामने आतंकवादियों ने शनिवार सुबह ग्रेनेड से हमला किया. इस हमले में पत्रकार और ट्रैफिक कर्मी सहित 14 लोगों के घायल होने की खबर है.घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों के निशाने पर डीसी ऑफिस के बाहर तैनात कर्मचारी थे. कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक अनंतनाग के भीड़-भाड़ वाले इलाके में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, जिस कारण 14 नागरिक घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए तत्काल ऐंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है. घायलों में 12 साल का एक बच्चा भी शामिल है.
आज जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के 2 महीने हो गए हैं. आतंकियों के जरिए लगातार जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में कदम उठाए जा रहे हैं. इसी बीच अनंतनाग में इस हमले को अंजाम दिया गया है. वहीं एलओसी से भी पिछले कई दिनों से आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को अंजाम दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola