Mi-17 को मार गिराना हमारी गलती थी, एक्शन लिया जायेगा : वायुसेना प्रमुख

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने आज कहा कि भारतीय वायुसेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, हम पूर्व की उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं रहते बल्कि आगे का भी सोचते हैं. भारतीय वायुसेना की अभियान संबंधी तैयारी बेहद उच्च स्तरीय हैं. भारतीय वायुसेना ने पिछले साल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने आज कहा कि भारतीय वायुसेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है, हम पूर्व की उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं रहते बल्कि आगे का भी सोचते हैं. भारतीय वायुसेना की अभियान संबंधी तैयारी बेहद उच्च स्तरीय हैं. भारतीय वायुसेना ने पिछले साल बालाकोट हमले समेत अभियान संबंधी कई उपलब्धियां हासिल कीं.

विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख ने बालाकोट हमले के एक दिन बाद पाकिस्तान के साथ हुए हवाई संघर्ष का संदर्भ देते हुए बताया कि 27 फरवरी को अपने ही हेलीकॉप्टर को मार गिराना हमारी बड़ी गलती थी. इस कार्रवाई के लिए दो अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जायेगा. हम यह कोशिश करेंगे कि दोबारा ऐसी गलती ना हो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola