हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों के नामों की सूची, भूपेन्द्र हुड्डा भी मैदान में

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 84 उम्मीदवारों के नामों की सूची बुधवार रात को जारी कर दी. पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सब को टिकट दिया है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 84 उम्मीदवारों के नामों की सूची बुधवार रात को जारी कर दी. पार्टी ने केवल एक मौजूदा विधायक को छोड़कर बाकी सब को टिकट दिया है.

विज्ञापन

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस के 17 विधायक हैं, जिनमें से पार्टी ने केवल रेणुका विश्नोई को उम्मीदवार नहीं बनाया है, जो हांसी से विधायक हैं. दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के दोनों बेटों कुलदीप विश्नोई और चंद्र मोहन को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

विश्नोई हिसार की आदमपुर सीट से वहीं उनके भाई और पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्र मोहन पंचकुला से चुनाव लडेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री बंसी लाल के बेटे रणवीर महिंद्रा बधरा से और पुत्रवधू किरण चौधरी तोशाम से किस्मत आजमाएंगी. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को पार्टी ने गनौर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है. इस सूची में हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के नाम नहीं हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola