आरकेएस भदौरिया होंगे अगले वायुसेना प्रमुख
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख बनेंगे तथा बी एस धनोआ की सेवानिवृत्ति के बाद यह दायित्व संभालेंगे. सरकार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. रक्षा मंत्रालय के प्रधान प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा, सरकार ने वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया भारतीय वायुसेना के अगले प्रमुख बनेंगे तथा बी एस धनोआ की सेवानिवृत्ति के बाद यह दायित्व संभालेंगे.
विज्ञापन
सरकार ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. रक्षा मंत्रालय के प्रधान प्रवक्ता ने ट्विटर पर कहा, सरकार ने वर्तमान में वायुसेना उप प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, एडीसी को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त करने का निर्णय किया है.
भारतीय वायुसेना के 25वें प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेन्द्र सिंह धनोआ 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं. उन्होंने एक जनवरी 2017 को यह दायित्व संभाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन