बिना बीमा व पीयूसी का कार चला रहा था पुलिस कांस्टेबल, शीशे भी थे काले, कट गया चालान

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का बिना बीमा और प्रदूषण संबंधी प्रमाणपत्र (पीयूसी) के कार चलाने पर चालान किया गया है. उसकी कार के शीशे भी काले थे. इसके अलावा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गयी है. मंगलवार को एक पुरुष तथा एक महिला मोरी गेट लाल बत्ती के पास […]
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल का बिना बीमा और प्रदूषण संबंधी प्रमाणपत्र (पीयूसी) के कार चलाने पर चालान किया गया है. उसकी कार के शीशे भी काले थे. इसके अलावा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की गयी है.
मंगलवार को एक पुरुष तथा एक महिला मोरी गेट लाल बत्ती के पास तैनात जोनल अधिकारी से संपर्क कर आरोप लगाया कि यातायात सिग्नल के पास एक कार खड़ी है जिसका पंजीकरण नम्बर दिल्ली का है. कार के शीशे भी काले हैं.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने अधिकारी को बताया कि कार कांस्टेबल विशाल डबास की है क्योंकि वह गाड़ी का दरवाजा खोल रहा था. अधिकारी ने बताया कि बीमा और पीयूसी नहीं होने की वजह से मोटर यान अधिनियम के तहत उसका चालान किया गया है. इसके अलावा गाड़ी की नम्बर प्लेट भी दोषपूर्ण थी। कार को जब्त कर लिया गया है.
डबास ने दावा किया कि कार उसके भाई की है लेकिन वह इसका इस्तेमाल कर रहा है. पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल के कदाचार को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




