संयुक्त राष्ट्र ने उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को दिया सम्मान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नयी दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिण सूडान में विश्व निकाय के मिशन में उल्लेखनीय सेवा देने वाली पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है. जिन महिला पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है उनमें चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर रीना यादव, महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी गोपिका जहांगीरदार, गृह मंत्रालय में […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः संयुक्त राष्ट्र ने दक्षिण सूडान में विश्व निकाय के मिशन में उल्लेखनीय सेवा देने वाली पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया है. जिन महिला पुलिस अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है उनमें चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर रीना यादव, महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी गोपिका जहांगीरदार, गृह मंत्रालय में डीएसपी भारती सामंत्रे, गृह मंत्रालय में इंस्पेक्टर रागिनी कुमारी और राजस्थान पुलिस में एएसपी कमल शेखावत शामिल हैं.

विज्ञापन

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को मंगलवार को दक्षिण सूडान के जुबा में संयुक्त राष्ट्र मिशन में मेडल परेड में संयुक्त राष्ट्र पदक दिए गए. संयुक्त राष्ट्र ने संघर्षरत दक्षिण सूडान में नागरिकों की रक्षा करने के उसके आदेश को बरकरार रखने के लिए इन महिला अधिकारियों को सम्मानित किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola