संसद में चाकू लेकर घुसने की कोशिश कर रहे शख्स को दबोचा, लगा रहा था राम रहीम के नारे

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक संदिग्ध शख्स चाकू लेकर संसद परिसर में धुसने की कोशिश कर रहा था. उसे ऐसा करते देख सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया. पकड़ आए शख्स की पहचान लक्ष्मी नगर में रहने वाले सागर इंसा के रूप में हुई है. इसने खुद को […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक संदिग्ध शख्स चाकू लेकर संसद परिसर में धुसने की कोशिश कर रहा था. उसे ऐसा करते देख सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया. पकड़ आए शख्स की पहचान लक्ष्मी नगर में रहने वाले सागर इंसा के रूप में हुई है.

विज्ञापन

इसने खुद को रेप आरोपी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का समर्थक बताया है.प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में रहने वाला सागर बाइक से संसद परिसर आया था.

इसके बाद वह संसद के गेट संख्या एक के पास रुक कर चाकू लहराते हुए राम रहीम के समर्थन में नारे लगाने लगा. इस दौरान वहां कुछ लोग उसका वीडियो बनाने लगे.इसके बाद वह ऐसे ही चाकू लहराते हुए गेट नंबर एक के अंदर जाने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. वे फिर उसे संसद मार्ग थाने लेकर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola