रास में उठी मनरेगा के कार्यदिवस, पारिश्रमिक बढ़ाए जाने की मांग

नयी दिल्ली : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को एक बेहतरीन योजना बताते हुए राज्यसभा में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने इसके लिये नियत कार्य दिवस एवं पारिश्रमिक बढ़ाए जाने की मांग की. शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भुनिया ने कहा ‘‘इसमें कोई शक […]
नयी दिल्ली : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को एक बेहतरीन योजना बताते हुए राज्यसभा में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य ने इसके लिये नियत कार्य दिवस एवं पारिश्रमिक बढ़ाए जाने की मांग की. शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भुनिया ने कहा ‘‘इसमें कोई शक नहीं है कि मनरेगा बहुत ही बेहतर कार्यक्रम है.
इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने में बहुत मदद मिली है.” उन्होंने कहा कि बदलती स्थितियों को देखते हुए अब मनरेगा के तहत 100 दिन के रोजगार के बजाय 200 दिनों के रोजगार की गारंटी होनी चाहिए. साथ ही इसके तहत कामगारों के लिए 300 रुपये प्रति दिन की दिहाड़ी तय की जानी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




