दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद हड़ताल पर गए डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. आरोप है कि बीती रात ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के साथ मरीज के तीमारदारों ने मारपीट की. इमरजेंसी वार्ड मेंहुई मारपीट जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात इमरजेंसी वार्ड में घटित हुई. हड़ताली डॉक्टर्स जल्दी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. आरोप है कि बीती रात ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर के साथ मरीज के तीमारदारों ने मारपीट की.

विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड मेंहुई मारपीट
जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात इमरजेंसी वार्ड में घटित हुई. हड़ताली डॉक्टर्स जल्दी ही प्रशासन से मुलाकात कर कार्यस्थल पर सुरक्षा की मांग करेंगे. हालांकि ये पहला मामला नहीं है जब राजधानी दिल्ली में डॉक्टर्स हड़ताल पर गये हों.
पहले भी सामने आया है मामला
बीते दिनों भी कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना के बाद एम्स सहित देशभर के कई अस्पतालों के डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए थे. डॉक्टर्स एसोसिएशन ने मांग की थी कि, केंद्र सरकार कार्यस्थल पर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानून बनाये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola