नाबालिग भाई ने झूठी शान के लिए कर दी नवविवाहित बहन की हत्या

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में झूठी शान के नाम पर 21 वर्षीय नवविवाहिता की उसके नाबालिग भाई ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) रामकुमार राय ने को बताया कि इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर रावद गांव में बुलबुल (21) को उसके 17 वर्षीय भाई […]
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में झूठी शान के नाम पर 21 वर्षीय नवविवाहिता की उसके नाबालिग भाई ने शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) रामकुमार राय ने को बताया कि इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर रावद गांव में बुलबुल (21) को उसके 17 वर्षीय भाई ने गोली मार दी.
उन्होंने बताया कि अपने भाई के हमले में बुरी तरह घायल नवविवाहिता को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय ले जाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राय ने बताया कि बुलबुल ने अपने समुदाय से अलग जाति के कुलदीप से करीब छह महीने पहले प्रेम विवाह किया था. आरोप है कि इस शादी से बुलबुल के परिजन नाराज थे और वे युवती के इस कदम को अपनी शान के खिलाफ मान रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




