#YogaDay2019 पीएम मोदी ने आज शेयर किया वज्रासन का वीडियो, देखें क्या है खास

Updated at : 13 Jun 2019 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
#YogaDay2019 पीएम मोदी ने आज शेयर किया वज्रासन का वीडियो, देखें क्या है खास

नयी दिल्ली : योग दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने एनिमेटेड वीडियो के सीरीज में वज्रासन को शेयर किया. इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने वज्रासन करना सिखाया साथ ही वीडियो में यह भी बताया गया कि इस आसन के क्या फायदे हैं. पीएम मोदी ने आज इस आसन का वीडियो शेयर करते […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : योग दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने एनिमेटेड वीडियो के सीरीज में वज्रासन को शेयर किया. इस वीडियो में प्रधानमंत्री ने वज्रासन करना सिखाया साथ ही वीडियो में यह भी बताया गया कि इस आसन के क्या फायदे हैं.

पीएम मोदी ने आज इस आसन का वीडियो शेयर करते हुए ट्‌वीट किया-वज्रासन के दो महत्वपूर्ण फायदे हैं, बेहतर ब्लड सर्कुलेशन और पाचन क्रिया में लाभ. पीएम मोदी ने ट्‌वीट में पूछा है कि क्या आपने यह आसन किया है? अगर नहीं तो आप किस बात के लिए इंतजार कर रहे हैं.

इस एनिमेटेड वीडियो में बताया गया है कि वज्रासन करने से पैरों की नसें मजबूत होती हैं, सायटिका के दर्द में फायदा होता है. यह आसन रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है और घुटने और टखने के दर्द में भी फायदा पहुंचाता है. साथ ही वज्रासन पाचन क्रिया को मजबूत करने के लिए बहुत ही फायदेमंद है.

#YogaDay2019 : पीएम मोदी ने बताया कैसे करें वक्रासन, क्या हैं लाभ…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola