ePaper

अलवर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया

Updated at : 18 May 2019 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
अलवर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया

अलवर : पुलिस ने थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोप पत्र शनिवार को दाखिल कर दिया. पुलिस ने यहां एक स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल ने बताया, ‘‘आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है.’ इस मामले में इंद्राज, अशोक, छोटेलाल, महेश व हंसराज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व एससी-एसटी […]

विज्ञापन

अलवर : पुलिस ने थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोप पत्र शनिवार को दाखिल कर दिया. पुलिस ने यहां एक स्थानीय अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल ने बताया, ‘‘आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है.’ इस मामले में इंद्राज, अशोक, छोटेलाल, महेश व हंसराज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज है जबकि मुकेश गुर्जर के खिलाफ आईटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उल्लेखनीय है कि अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को अपने पति के साथ मोटर साइकिल पर जा रही एक दलित महिला से पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया. मामला दर्ज होने में कथित देरी को लेकर पुलिस व राज्य सरकार की काफी आलोचना हो रही है. पुलिस दुष्कर्म करने के पांचों आरोपियों व वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मिले थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola