साहस को सलाम: विंग कमांडर अभिनंदन के स्क्वॉड्रन को मिली फाल्कन स्लेयर्स की ''ताक़त''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2019 8:13 AM
नयी दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की यूनिट मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन को ‘फाल्कन स्लेयर्स’ और ‘एम्राम डॉजर्स’ शीर्षकों के साथ नयी पट्टियों से नवाजा है. अधिकारियों ने बताया कि 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने की उनकी बहादुरी के लिए यह सम्मान […]
नयी दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की यूनिट मिग-21 बाइसन स्क्वाड्रन को ‘फाल्कन स्लेयर्स’ और ‘एम्राम डॉजर्स’ शीर्षकों के साथ नयी पट्टियों से नवाजा है. अधिकारियों ने बताया कि 27 फरवरी को हवाई संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने की उनकी बहादुरी के लिए यह सम्मान दिया गया है.
भारतीय वायु सेना के 51 स्क्वाड्रन को दी गयी नयी पट्टियों में आगे की तरफ एक मिग-21 के साथ लाल रंग का एफ- 16 दर्शाया गया है जहां सबसे ऊपर ‘फाल्कन स्लेयर्स’ और नीचे में ‘एम्राम डॉजर्स’ लिखा हुआ है.
भारत की तरफ से पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किये जाने के एक दिन बाद 27 फरवरी को पाकिस्तान के कई लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर में विभिन्न सैन्य संस्थापनों को निशाना बनाया हालांकि इसमें वे सफल नहीं रहे.
भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी कार्रवाई को विफल कर दिया था और संघर्ष के दौरान वर्धमान ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिरा कर अदम्य साहस एवं दृढ़ता का परिचय दिया था. एफ-16 को मार गिराने के तुरंत बाद पाकिस्तानी सेना ने वर्धमान को अपने कब्जे में ले लिया था. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया था.
वर्धमान दोनों देशों के बीच के सैन्य मुकाबले का चेहरा बन गये थे. भारतीय वायु सेना वर्धमान के लिए वीर चक्र की सिफारिश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










