ePaper

कठिन सवालों का कांग्रेस के पास जवाब है, जो हुआ सो हुआ, लेकिन हम आतंकियों के घर में घुसकर मारते हैं...

Updated at : 13 May 2019 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
कठिन सवालों का कांग्रेस के पास जवाब है, जो हुआ सो हुआ, लेकिन हम आतंकियों के घर में घुसकर मारते हैं...

रतलाम (मध्यप्रदेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नामदार परिवार पिकनिक के लिए देश के युद्धपोत का प्रयोग करता है और जब सवाल उठते हैं तो निर्लज्ज होकर जवाब देते हैं – हुआ तो हुआ. इसी तरह भोपाल में जो गैस कांड हुआ, जिसका खामियाजा आज भी […]

विज्ञापन

रतलाम (मध्यप्रदेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि नामदार परिवार पिकनिक के लिए देश के युद्धपोत का प्रयोग करता है और जब सवाल उठते हैं तो निर्लज्ज होकर जवाब देते हैं – हुआ तो हुआ.

इसी तरह भोपाल में जो गैस कांड हुआ, जिसका खामियाजा आज भी लोग भुगत रहे हैं, उस बारे में बात की जाए, तो इनका अंदाज यही रहता है, हुआ तो हुआ. आतंकी और नक्सली हमलों में हमारे वीर साथी अपनी जान गंवा देते थे, तब भी कांग्रेस का यही कहती है, जो हुआ सो हुआ. लेकिन हम इस नीति में विश्वास नहीं करते. हमारी सरकार ने आतंकियों के घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया.

पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को मजबूत करने के लिए अपने इस चौकीदार को मजबूत करें और भाजपा को वोट करें, तभी आपके हितों की सुरक्षा होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola