ePaper

चारधाम यात्राः छह महीने बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Updated at : 09 May 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
चारधाम यात्राः छह महीने बाद खुले केदारनाथ धाम के कपाट, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

देहरादूनः शीतकाल प्रवास के बाद शुभ लग्नानुसार गुरुवार सुबह हर-हर महादेव और जय केदार के जयकारे के बीच केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिये गये. अब आने वाले छह महीनो तक भोले बाबा की पूजा यहीं पर होगी. देश विदेश से आने वाले यात्री केदार बाबा का आशीर्वाद ले सकेंगे. कपाट खुलने के मौके पर […]

विज्ञापन

देहरादूनः शीतकाल प्रवास के बाद शुभ लग्नानुसार गुरुवार सुबह हर-हर महादेव और जय केदार के जयकारे के बीच केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिये गये. अब आने वाले छह महीनो तक भोले बाबा की पूजा यहीं पर होगी. देश विदेश से आने वाले यात्री केदार बाबा का आशीर्वाद ले सकेंगे. कपाट खुलने के मौके पर पांच हजार से अधिक भक्त शुभ अवसर के साक्षी बने. मंदिर के कपाट सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर खोले गये और बाबाकी पंचमुखी मूर्ति मंदिर में विराजमान कर दी गई.

सबसे पहले डोली को मंदिर में प्रवेश कराया गया. इसके बाद पुजारियों और वेदपाठियों ने गर्भगृह में सफाई की गई और मंदिर में पूजा अर्चना की गई. इससे पहले तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई थी. भक्तों के दर्शन के लिए ठीक 6 बजे मंदिर के कपाट खोले गये. सेना की जम्मू-कश्मीर लाइट इंफेंटरी के बेंड की धुनों ने पूरा केदारनाथ का वातावरण भोले बाबा के जयकारो से गुंजायमान हो गया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित श्री बद्रीनाथ- केदारनाथ टेंपल कमिटी (बीकेटीसी) के सदस्य भी मौजूद रहे.

बता दें कि सर्दियों के मौसम में उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान रहने के बाद केदारनाथ में अधिष्ठापित करने के लिये फूलों से सजी-धजी पालकी में बिठाकर भगवान शिव की प्रतिमा की सोमवार को केदारनाथ तक के लिए यात्रा निकाली गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola