एअर इंडिया के सॉफ्टवेयर में खराबी का असर : रविवार को 137 उड़ानों में देरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2019 1:03 PM
नयी दिल्ली : एअर इंडिया के चेक इन सॉफ्टवेयर में शनिवार सुबह आयी खराबी का असर अब भी बरकरार है और एअरलाइन ने कहा है कि रविवार को 137 उड़ानों के आगमन-प्रस्थान में देरी होगी. एअरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को इन 137 उड़ानों में औसतन 197 मिनट की देरी होगी. विश्वभर के […]
नयी दिल्ली : एअर इंडिया के चेक इन सॉफ्टवेयर में शनिवार सुबह आयी खराबी का असर अब भी बरकरार है और एअरलाइन ने कहा है कि रविवार को 137 उड़ानों के आगमन-प्रस्थान में देरी होगी.
एअरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को इन 137 उड़ानों में औसतन 197 मिनट की देरी होगी. विश्वभर के हजारों यात्रियों को शनिवार सुबह बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा था जब एअरलाइन के पीएसएस सॉफ्टवेयर ने तकनीकी गड़बड़ी की वजह से सुबह साढ़े तीन बजे से पौने नौ बजे तक काम करना बंद कर दिया था. यह सॉफ्टवेयर चेक-इन, बैगेज एवं आरक्षण संबंधी कार्यों का हिसाब रखता है.
प्रवक्ता ने बताया कि सॉफ्टवेयर के पांच घंटे तक खराब रहने की वजह से शनिवार को 149 उड़ानों में देरी हुई. रविवार को इसके असर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “प्रथम खंड में देरी के कारण, 137 उड़ानों में 197 मिनट (औसत) का विलंब है.” पहले खंड में एक बार किसी विमान के समय में देरी होती है तो दूसरे एवं तीसरे खंड में भी उसमें देरी होना तय होता है. आम तौर पर एक विमान एक दिन में एक खंड से दूसरे खंड में जाता है. उदाहरण के लिए अगर दिल्ली-मुंबई एक खंड है तो मुंबई-बेंगलुरु दूसरा खंड और बेंगलुरु-चेन्नई तीसरा खंड है। एअर इंडिया समूह रोजाना करीब 674 उड़ानों का परिचालन करता है.
इस समूह में उसकी सहायक कंपनियां अलायंस एअर और एअर इंडिया एक्सप्रेस भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










